Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

रॉबिन उथप्पा ईडी के सामने हुए पेश, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा आनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) के मामले में पूछताछ के लिये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। उथप्पा करीब 11 बजे एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। ईडी एक प्लेटफॉर्म ‘वनXबेट’ धन शोधन रोधक अधिनियम के तहत उनसे पूछताछ करके उनके बयान रिकॉर्ड करेगा।

इससे पहले एजेंसी क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन, अभिनेत्री और टीएमसी की पूर्व सांसद मिमि चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से पूछताछ कर चुका है। ईडी ने इसी मामले में पूछताछ के लिये पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद को भी मंगलवार और बुधवार को बुलाया है।