Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

IND vs SA: रोहित-कोहली की वापसी से प्रशंसकों में उत्साह, बोले- भारत दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराएगा

IND vs SA: झारखंड के जेएससीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती वन डे में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले एकदिवसीय मैच को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है।

मैच देखने आए प्रशंसक रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेल देखने के लिए उत्साहित हैं। कोडरमा से अपने परिवार के साथ आई एक प्रशंसक ने कहा, "हम सभी रोहित और विराट की वजह से यहां आए हैं।" उन्होंने कहा, "हर कोई कोहली का प्रशंसक नहीं है - कुछ लोग धोनी को पसंद करते हैं और मेरे पति ने रोहित की टी-शर्ट पहने हुए है।"

एक और प्रशंसक ने कहा, “पहली बार पूरा परिवार यहां है क्योंकि मैच रांची में हो रहा है।” दक्षिण अफ्रीका का समर्थन करने आए एक प्रशंसक ने कहा, "यह एक शानदार सीरीज होने वाली है।"