भारतीय रनर सिमरन ने गुरुवार को यहां पेरिस पैरालंपिक के महिला टी12 वर्ग की 100 मीटर रेस के फाइनल में चौथे नंबर पर रहीं। सिमरन ने सेमीफाइनल में 12.33 सेकेंड के समय से फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल में वे 12.31 सेकेंड के समय से चौथे नंबर रहीं। क्यूबा की ओमारा डूरंड ने 11.81 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता। यूक्रेन की ओक्साना बोटुरचुक ने 12.17 सेकेंड के समय से रजत और जर्मनी की कैट्रिन मुलर ने 12.26 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले दिल्ली की 24 साल की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन सिमरन दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी की कैटरीन म्यूलर रोटगार्ड के बाद दूसरे नंबर पर रहीं। सिमरन सेमीफाइनल में कुल मिलाकर तीसरे नंबर पर रही। सिमरन ने बुधवार को अपनी हीट में 12.17 सेकंड से सेशन का शानदार खेल दिखाया। टी12 वर्ग में दृष्टिबाधित एथलीट हिस्सा लेते हैं।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.