भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने सोमवार को पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने मेंस सिंगल एसएल थ्री बैडमिंटन फाइनल के कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को हराकर पैरालंपिक में पहली बार गोल्ड जीता। हरियाणा के 29 साल के नितेश ने मजबूत डिफेंस और सही शॉट सेलेक्शन की मदद से टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता बेथेल को एक घंटे और 20 मिनट चले मुकाबले में 21-14 18-21 23-21 से हराया।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.