Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

पेरिस पैरालंपिक 2024: योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता

पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग और बैडमिंटन के बाद एथलेटिक्स में भी मेडल आ रहे हैं। भारत के योगेश कथूनिया ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ 56 कैटेगरी में सोमवार को सिल्वर मेडल जीता।

इसके साथ ही भारत की झोली में पेरिस पैरालंपिक का 8वां मेडल आ गया है। योगेश ने लगातार दूसरे पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने इससे पहले टोक्यो गेम्स में ये कामयाबी हासिल की थी। 27 साल के योगेश ने पहले अटेंप्ट में 42.22 मीटर का थ्रो किया।

ब्राजील के बतिस्ता डॉस सैंटोस क्लॉडनी ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। बतिस्ता ने 46.86 के बेस्ट थ्रो के साथ ये उपलब्धि हासिल की। ग्रीस के त्जौनीस कोंस्टैंटिनोस ने 41.32 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।