Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

PM ने हमें अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया, पैरा एथलीट योगेश का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए नई दिल्ली में गुरुवार को भारतीय पैरालंपिक दल अपने होटल से रवाना हुआ।पेरालंपिक में 29 मेडल जीतने वाले पैरालिंपियन पीएम से मिलने के लिए उत्साहित थे। वो सरकार से मिले सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कहना चाहते थे। वे पीएम को देने के लिए कुछ उपहार भी लेकर गए थे।

पैरा डिस्कस के रजत पदक विजेता योगेश कथूनिया ने कहा, "मुझे उनसे कुछ सवाल पूछने हैं। जब हम उनसे मिलेंगे तो आपको पता चल जाएगा। एथलीटों को प्रेरित करने के उनके तरीके ने हम सभी की मदद की और हमें कॉन्फिडेंस दिया।"

डबल पैरालंपिक पदक विजेता प्रीति पाल और ब्लाइंड जूडो पदक विजेता कपिल परमार ने कहा कि वे पीएम को पैरालंपिक जर्सी और एक जूडो ब्लैक बेल्ट गिफ्ट करेंगे।