Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

ओलंपिक 2024: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के सामने युई सुसाकी की चुनौती

स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को सोमवार को पेरिस ओलंपिक में कड़ा ड्रा मिला। 50 किलोग्राम भार वर्ग में विनेश के सामने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और चार बार की विश्व चैंपियन युई सुसाकी की चुनौती होगी। सुसाकी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है। 

विनेश के लिए पहला राउंड पार करना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि उनका मुकाबला जापान की उस खिलाड़ी से है, जिसने टोक्यो खेलों में एक भी अंक गंवाए बिना स्वर्ण पदक जीता था। 

विनेश फोगाट अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही हैं लेकिन वे पहली बार 50 किलोग्राम में चुनौती पेश करेंगी। इससे पहले वे 53 किलोग्राम भार वर्ग में खेलती थीं। 

वहीं चोटिल निशा दहिया को कलाई के स्कैन के लिए ले जाया गया। महिलाओं के 68 किलोग्राम वर्ग में यूक्रेन की पहलवान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद निशा दहिया को उत्तर कोरिया की सोल गम पाक के खिलाफ मुकाबले में दाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई थी।