Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

CM योगी के नेतृत्व में यूपी में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान, मकसद- ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में युवा अब खेल के हर क्षेत्र में अपना परचम लहराने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर में खेल प्रतिभाओं को तराशने और निखारने का अभियान चल रहा है। जिसके लिए हर गांव में खेल के मैदान और हर ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम बनाया जा रहा है

इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देना है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कक्षा 6 से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। ऐसे खिलाड़ियों के लिए आवासीय छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉलेजों में रहने की सुविधा दी जा रही है, जहां उन्हें प्रतिदिन 375 रुपए की डाइट मनी प्रदान की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश में ‘खेलो इंडिया – एक जनपद, एक खेल’ योजना के तहत 75 में से 72 जिलों में 'खेलो इंडिया' सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में तीन स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित हैं, तीन नए स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में 84 स्टेडियम, 67 स्पोर्ट्स हॉल और 18 जिलों में 44 आवासीय खेल छात्रावास हैं, जिसका युवा खिलाड़ियों को काफी फायदा हो रहा है।

खेल की दुनिया में उत्तर प्रदेश ने दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं और योगी सरकार की इस पहल से प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है, जो उनके सपनों की उड़ान को पंख लगा रहा है।