Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

मेरा पूरा ध्यान एशियाई खेल जीतने पर है: मीराबाई चानू

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने गुरुवार को कहा कि उनका ध्यान एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और आगामी चैंपियनशिपों पर केंद्रित है।

उन्होंने पीटीआई वीडियो को दिए खास इंटरव्यू में कहा, "मैं अगले साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षण ले रही हूं, लेकिन मेरा मुख्य लक्ष्य और पूरा ध्यान एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। मेरा मुख्य लक्ष्य पहले एशियाई चैंपियनशिप जीतना है।"

चानू, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) की नई चुनी गई अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि वो अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाना चाहती हैं और भारत में वेट लिफ्टिंग के विकास के लिए काम करेंगी। मीराबाई चानू ने कहा, "मैं अपनी सभी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा करने की कोशिश करूंगी और उभरते खिलाड़ियों की मदद करूंगी। और देश में भारोत्तोलन के विकास को भी बढ़ावा दूंगी।"