Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

IPL से पहले कोलकाता पहुंचे मिचेल स्टार्क, इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

Kolkata: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के शुरुआती मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शनिवार को ईडन कोलकाता पहुंच गए हैं। दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला होगा। 

मिचेल स्टार्क ने हाल ही में हुए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। स्टार्क को केकेआर ने भारी भरकम कीमत पर खरीदा। 24.75 करोड़ की कीमत पर खरीदे गए मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है. आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।