Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मीराबाई चानू ने दिल्ली में मणिपुर की 'रन फॉर इंटीग्रिटी' को हरी झंडी दिखाई

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने मंगलवार को नई दिल्ली में नुपी लैन मेमोरियल समारोह में 'रन फॉर इंटीग्रिटी' कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। नुपी लैन मणिपुर में 1939 का एक ऐतिहासिक आंदोलन था, जिसमें महिलाओं ने आर्थिक संकट और अंग्रेजों की दमनकारी आर्थिक नीतियों के खिलाफ विरोध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मंगलवार को आयोजित एकता दौड़ में अलग-अलग उम्र की महिलाएं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक साथ दौड़ीं। दिल्ली में हर साल ये कार्यक्रम होता है, जिसमें महिलाएं, नुपी लैन में भाग लेने वाली महिलाओं को श्रद्धांजलि देती हैं और सामाजिक-राजनैतिक परिदृश्य में उनके योगदान को हाईलाइट करती हैं।

ये स्मारक समारोह लैंगिंक समानता पर नुपी लैन के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाता है और मौजूदा दौर में महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर चर्चा को प्रेरित करता है।