Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

धर्मशाला की बजाय अब अहमदाबाद में होगा IPL मैच, भारत-पाक तनाव के बीच लिया गया फैसला

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई को धर्मशाला में होने वाला आईपीएल मैच अब लॉजिस्टिक कारणों से अहमदाबाद में कराया जायेगा। गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव अनिल पटेल ने इसकी पुष्टि की। 

पटेल ने कहा,‘‘ बीसीसीआई ने हमने अनुरोध किया था जो हमने स्वीकार कर लिया। मुंबई की टीम आज शाम यहां पहुंच रही है और पंजाब की यात्रा के कार्यक्रम के बारे में बाद में पता चलेगा।’’ 

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच धर्मशाला में गुरुवार को होना है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमलों के बाद धर्मशाला हवाई अड्डे को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।