Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

मॉरीशस के साथ मैच रहा बोरिंग: भारतीय टीम फुटबॉल टीम कोच मनोलो मार्केज

इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 के उद्घाटन मैच में मंगलवार को हैदराबाद में भारतीय फुटबॉल टीम का मॉरीशस के साथ मैच ड्रॉ रहा। नए हेड कोच मनोलो मार्केज के नेतृत्व में भारतीय टीम का ये पहला मैच था।

मैच के बाद मार्केज ने कहा कि टीम ने पूरे 90 मिनट में गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन कामयाबि नहीं मिली। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधारल करने की जरूरत है।

फीफा रैंकिंग में 124वें नंबर पर मौजूद भारत ने जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में शुरू से ही बॉल पर ज्यादा पकड़ बनाये रखी। लेकिन मॉरीशस ने आक्रामक शुरुआत की।

मार्केज ने कहा कि उन्हें टीम के रवैये के बारे में कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने अपना 100 फीसदी देने के लिए खिलाड़ियों की तारीफ की।