Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

भारत दौरे के लिए टीम अपने तरीके से तैयार कर सकूंगा, कप्तान बनने के बाद बोले टॉम लाथम

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि वे केयरटेकर से फुलटाइम कप्तान बनने को लेकर उत्साहित हैं। उनके मुताबिक इससे वे भारत दौरे के लिये अपने तरीके से टीम तैयार कर सकेंगे। 

पिछले नौ मैचों में न्यूजीलैंड के कप्तान रहे लाथम को पिछले हफ्ते टिम साउदी के कप्तानी छोड़ने के बाद फुलटाइम कप्तान बनाया गया है। वे 16 अक्टूबर से भारत में शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम के कप्तान होंगे। 

32 साल के लाथम ने कहा,‘‘फुलटाइम कप्तान बनना खास अहसास है। ये बहुत सम्मान की बात है। मैं पहले केयरटेकर कप्तान रह चुका हूं लेकिन अब हालात अलग है। अब मैं अपने तरीके से कुछ चीजें कर सकता हूं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ एक टेस्ट टीम के तौर पर हमने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है। हम कीवी मार्का क्रिकेट खेलने में कामयाब रहे हैं। ये शानदार टीम है जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ी दोनों हैं। आने वाला वक्त रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होगा।’’  

भारत के खिलाफ सीरीज के मैच बेंगलुरू, पुणे और मुंबई में खेले जायेंगे । गैरी स्टीड न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच होंगे जबकि ल्यूक रोंची बल्लेबाजी और जैकब ओरम गेंदबाजी कोच होंगे। श्रीलंका के रंगाना हेराथ स्पिन कोच होंगे।