Breaking News

एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |   हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 रिजनल अफसरों को सस्पेंड किया     |  

जयवर्धने ने श्रीलंका के सलाहकार कोच पद से दिया इस्तीफा

पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने ने श्रीलंका के सलाहकार कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के टी20 विश्व कप के पहले दौर से बाहर को जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। 

श्रीलंका क्रिकेट ने बयान ने कहा, "जयवर्धने ने अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय टीम में अहम बदलाव करने में जरूरी भूमिका निभाई। श्रीलंका क्रिकेट भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है और अपनी सेवाएं देने के लिए उनका आभार व्यक्त करता है।"

जयवर्धने ने 2022 में एक साल के लिए ये पद संभाला था जिसे बाद में एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया था। श्रीलंका का टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन रहा और वो सुपर आठ में जगह नहीं बना पाया।