Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Delhi: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां जारी, 27 सितंबर को होगा आगाज

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजन में अब तीन महीने से भी कम वक्त बचा है। ऐसे में देश में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए तैयारियां पूरी तरह से पटरी पर हैं। 

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स की दुनिया में गोल्ड स्टैंडर्ड माने जाने वाले अत्याधुनिक मोंडो सिंथेटिक ट्रैक का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों को भरोसा है कि इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी और वर्ल्ड एथलेटिक्स के निरीक्षण से पहले ही सभी डेडलाइन पूरी कर ली जाएंगी। स्टेडियम के अंदर चल रही तैयारियों की एक्सक्लूसिव तस्वीरें हैं। इनमें देखा जा सकता है कि नए ट्रैक की बेस लेयर पहले ही बिछाई जा चुकी है और ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने का काम चल रहा है।

स्टेडियम के वार्म-अप ट्रैक पर भी काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 12वां संस्करण 27 सितंबर से पांच अक्टूबर तक जेएलएन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें दुनिया भर के 1,000 से ज्यादा एथलीट 186 इवेंट में हिस्सा लेंगे।