Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर जश्न में डूबा परिवार

विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है। विनेश ने महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल इवेंट के फाइनल में एंट्री कर ली है। वो ओलंपिक इतिहास में महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर भी बन गई हैं।

विनेश ने मंगलवार को महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से करारी शिकस्त दी। उनके पास फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल जीतने का सुनहरा मौका है। विनेश की इस कामयाबी पर घरवालों में जश्न का माहौल है।