Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

भारतीय फुटबॉल टीम ने मालदीव को 3-0 से हराया

भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को मालदीव को 3-0 से हरा दिया। शिलांग में खेले गए इस मुकाबले में संन्यास से वापसी कर पहली बार मुकाबला खेलने उतरे कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को गोलकर अपने फैंस को निराश नहीं किया।

राहुल भेके ने 35वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए पहला गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। 66वें मिनट में लिस्टन कोलाको ने एक और शानदार हेडर लगाया, जिससे भारत 2-0 से आगे हो गया। फिर 76वें मिनट में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार हेडर से गोल किया।