Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

भारतीय क्रिकेटर साई सुदर्शन दो काउंटी मैच खेलने के लिए Surrey टीम से जुड़े

भारतीय बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन अगले दो इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप मैच में सरे के लिए खेलेंगे। क्लब ने बुधवार को ये ऐलान किया।

सुदर्शन गुरुवार को ओवल में लंकाशर के खिलाफ मैच के साथ अपने छोटे काउंटी कार्यकाल की शुरुआत करेंगे और फिर अगले हफ्ते ट्रेंट ब्रिज में नॉटिंघमशर के खिलाफ खेलेंगे।

इसके बाद तमिलनाडु का ये बल्लेबाज पांच सितंबर से बेंगलुरू और अनंतपुर में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत लौट आएगा।

सुदर्शन टीम सी का हिस्सा हैं जिसकी अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ करेंगे। सरे इस वक्त काउंटी की डिवीजन वन टेबल में टॉप पर है और अपने लगातार तीसरे खिताब पर नजर लगाए हुए है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन ने जून में ओवल में एसेक्स के खिलाफ सरे के पिछले चैंपियनशिप मैच में हिस्सा लिया था। वे सितंबर 2023 में भी सरे के लिए दो मैच खेल चुके हैं।