Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा एनबीए मैच में हुए शामिल

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार को एनबीए अबू धाबी गेम्स 2024 में नजर आए। रोहित के साथ पत्नी रितिका सजदेह भी थीं। दोनों को एनबीए गेम का आनंद लेते हुए कोर्ट के बाहर देखा गया। रोहित को बास्केटबॉल का शौकीन माना जाता है। भारतीय कप्तान प्रमोशनल इवेंट कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में हैं। वे चल रहे आईसीसी वुमन टी20 वर्ल्ड कप का भी प्रचार कर रहे हैं।