Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के चुनाव 28 मार्च को होंगे

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने मंगलवार को कहा कि अगले चार साल तक उसके नये पदाधिकारियों के लिये चुनाव 28 मार्च को होंगे।

इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने बीएफआई के कामकाज के संचालन के लिये तदर्थ समिति के गठन के भारतीय ओलंपिक संघ के फैसले पर रोक लगा दी थी।

बीएफआई महासचिव हेमंत कुमार कलीता ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की आमसभा की दसवीं बैठक अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में 28 मार्च 2025 को दिल्ली में सुबह साढे दस बजे से होगी।’’ इसमें एजेंडा पदाधिकारियों और कार्यकारी परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा ।