Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

हॉकी में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, जापान को 5-1 से रौंदा

हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल हासिल हुआ। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से हराया। भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था।भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। जापान से तनाका ने 51वें मिनट में टीम के लिए इकलौता गोल दागा।

इसी के साथ भारत ने आज 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 8 मेडल जीत लिए है। कुल मेडल संख्या 95 हो गई है।