Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

आर्कटिक ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का सफर खत्म, लक्ष्य सेन भी बाहर हुए

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन एक गेम की बढ़त गंवाने के बाद आर्कटिक ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन से हार गए। हार के साथ सेन टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 23 साल के भारतीय ने एक घंटे 10 मिनट तक कड़ी मशक्कत की, लेकिन सुपर 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सातवें नंबर के खिलाड़ी से 21-19 18-21 15-21 से हार गए।

भारत के लिए दिन काफी खराब रहा और देश के सभी खिलाड़ी दूसरे दौर में बाहर हो गए। भारतीय क्वालीफायर किरण जॉर्ज को मेंस सिंगल टूर्नामेंट में इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी से 17-21 8-21 से हार मिली। मालविका बंसोड वुमेन सिंगल टूर्नामेंट में रतचानोक इंतानोन से 15-21 8-21 से हार गईं।

उन्नति हुड्डा और आकर्षि कश्यप राउंड 16 का मैच गंवा बैठी। उन्नति को कनाडा की मिशेल लि से 10-21 19-21 से और आकर्षि को चीन की हान युए से 9-21 8-21 से हार का सामना करना पड़ा। सतीश कुमार करूणाकरन और आद्या वरियथ की डबल मिक्सड जोड़ी को चेंग जिंग और झांग चि की जोड़ी से 12-21 15-21 से हार मिली।