Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन से भारत को उम्मीदें

दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर निखत जरीन का जर्मनी की मैक्सी क्लॉटजर से मुकाबला होगा, सबकी निगाहें निखत जरीन पर टिकी हुईं है। लाइट-फ्लाईवेट (50 किग्रा) डिवीजन में मैक्सी क्लॉटजर को हराना उनके लिए थोड़ी मुश्किल हो सकता है।

28 साल की मुक्केबाज निखत जरीन को इस कैटेगरी में तीन दिग्गज चीन की वू. यू.थाईलैंड की चुथामत रक्सत और उज्बेकिस्तान की सबीना बोबोकुलोव से कड़ी टक्कर मिल रही है।जरीन अपने अभियान की शुरुआत जर्मनी की मैक्सी कैरिना क्लॉटजर के खिलाफ राउंड ऑफ 32 में मुकाबले से करेंगी।  

मैच जितने के बाद अगले राउंड ऑफ 16 में उनका मु़काबला चीन की वू.यू.से हो सकता है।पेरिस ओलंपिक 2024 में जिन खिलाड़ियों से मेडल की सबसे ज्यादा उम्मीद है उसमें बॉक्सर निकहत जरीन का नाम भी शामिल है।