Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

IPL 2025: प्लेऑफ से पहले जोश हेजलवुड की आरसीबी में एंट्री की संभावना

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कंधे की चोट से उबरकर आईपीएल प्लेऑफ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कंधे की चोट से उबरने के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारी कर रही ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ ब्रिस्बेन में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। उनकी चोट में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है।

जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में अपना आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था, जिसके बाद तीन मई को हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से वह बाहर हो गए थे, जिसमें उनके कंधे और साइड स्ट्रेन की चोट के बारे में पता चला था।

नौ मई को जब आईपीएल सस्पेंड हुए तो हेजलवुड वापस अपने घर लौट गए थे और फिर 17 मई को फिर से सीजन की शुरुआत होने के बाद से अभी तक वह वापस टीम के साथ जुड़े नहीं हैं। इस सीजन में हेजलवुड का प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने दस मैचों में 17.27 की औसत से 18 विकेट लिए हैं।