Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

ओलंपिक जाने वाले पहलवानों की पूरी मदद करेगा IOA-WFI, विनेश की मांग भी मंजूर

New Delhi: भारतीय ओलंपिक संघ यानी आईओए, ओलंपिक में जाने वाले छह पहलवानों को पूरी मदद करेगा। राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और डब्ल्यूएफआई ने टॉप पहलवान विनेश फोगाट की ज्यादा मदद की मांग भी मान ली है।

छह भारतीय पहलवानों में विनेश फोगाट (50 किलो), अंतिम पंघाल (53 किलो), अंशु मलिक (57 किलो), निशा दहिया (68 किलो) और रीतिका हुड्डा (76 किलो) ने महिला वर्ग में और अमन सेहरावत (57 किलो) ने पुरुष वर्ग में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इस फैसले का मकसद ये है कि पहलवान अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकें। आईओए और भारतीय कुश्ती महासंघ पहलवानों के लिए सपोर्ट टीम की भी योजना बना रहे हैं। इसमें ओलंपिक तक के लिए कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, डाइट एक्सपर्ट, मेंटल-कंडीशनिंग कोच और दूसरे जरूरी कर्मचारी शामिल होंगे।