Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

उनका दृढ़ संकल्प उन्हें अलग बनाता है: शूटर मनु भाकर के बचपन के कोच अनिल जाखड़

स्टार भारतीय निशानेबाज मनु भाकर के बचपन के कोच अनिल जाखड़ ने ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दृढ़ संकल्प ही उन्हें सबसे अगल बनाता है। मनु भाकर मेडल जीतकर दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटने वाली हैं। इसके बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया उनका सम्मान करेंगे।

मनु भाकर का वेलकम करने के लिए सुबह से उनके फैन एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे हुए हैं। मनु ने इंडीविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर मौजूदा खेलों में भारत का पदक खाता खोला और ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गईं। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल डबल्स टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।