Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

गुजरात: खो-खो विश्व कप चैंपियन का वडोदरा में भव्य स्वागत

खो-खो विश्व कप चैंपियनशिप जीतने वाली महिला खो-खो टीम की अहम खिलाड़ी ओपिना भिलार का गुजरात में वडोदरा एयरपोर्ट पर आधिकारिक स्वागत हुआ। गुजरात में डांग जिले के एक छोटे से गांव बिलिअम्बा की रहने वाली ओपिना भिलार को सम्मानित करने के लिए गुजरात राज्य खेल विभाग और खेल से जु़ड़े संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे।

ऑलराउंडर ओपिना भिलार ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ऐतिहासिक पहले खो-खो विश्व कप में भारत को जीत दिखाई।

पीटीआई वीडियो से खास बाचतीत में ओपिना भिलार ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता को दिया। भिलार की सफलता न सिर्फ उनके गृह राज्य गुजरात के लिए बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पारंपरिक खेलों में भारत की बढ़ती ताकत के लिए भी मील का पत्थर है।