Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर, खरीद सकते हैं एक्स्ट्रा टिकट

टी20 विश्व कप 2024 का 1 जून से आगाज होगा। इसका पहला मैच यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया का पहला मैच आयरलैंड से है। यह मुकाबला न्यूयॉर्क में 5 जून को खेला जाएगा। आईसीसी ने टूर्नामेंट को लेकर एक अच्छी खबर दी है। फैंस जल्द ही टीम इंडिया के मैच के साथ-साथ 6 मुकाबलों के लिए एक्स्ट्रा टिकट खरीद सकेंगे। इसकी बिक्री गुरुवार से शुरू हो जाएगी। 

भारत का 5 जून को आयरलैंड से सामना होगा। इसके बाद 12 जून को यूनाइटेड स्टेट्स से सामना होगा। इन दोनों मैचों के एक्स्ट्रा टिकट खरीदे जा सकेंगे।