Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

गौतम गंभीर ने विराट कोहली संग अपने विवाद को लेकर ने दिया अनोखा जवाब

रोहित शर्मा की कप्तानी में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप के बाद अब सीरीज में अपनी वापसी करने जा रहा है। ऐसे में भारत के पास वर्ल्ड कप की हार की भरपाई करने का मौका है। ऐसे में वनडे के तीसरे मैच से पहले का गौतम गंभीर और जतिन सप्रू का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

फैंस ने इस वीडियो को देखकर खिलाड़ी की काफी तारीफ की है। दरअसल जतिन ने गौतम से एक सवाल पूछा कि विराट कोहली ने वनडे में अपनी 50वीं सेंचुरी किस गेंदबाज के खिलाफ पूरी की थी। इस बात का जवाब देते हुए गौतम ने कहा कि लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ की थी। 

इस बीच गौतम ने आगे कहा कि तो यह आप बार-बार दिखाना कि मुझे सब कुछ याद रहता है। लड़ाई मेरी सिर्फ मेरी फील्ड पर है। फैंस ने गौतम गंभीर की इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया है। फैंस ने लिखा कि प्यार-नफरत से भरा खट्टा मीठा रिश्ता। सबसे प्यारा खिलाड़ी।