Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

IPL auction: फ्रेंचाइजी ने जेम्स एंडरसन को नजरअंदाज किया, नहीं बिके

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन फ्रेंचाइजियों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और वे नहीं बिके। बड़ी बोली तो दूर जेम्स एंडरसन को बेस प्राइस पर भी कोई खरीददार नहीं मिला। चैंपियन टीम का हिस्सा रहे इन खिलाड़ियों को किसी ने नहीं पूछा।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 1.25 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था। जेम्स एंडरसन ने 2014 के बाद से कोई टी20 नहीं खेला है और कभी आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे। उन्होंने पहली बार आईपीएल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।