Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

साउथ अफ्रीका को पहला झटका, मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई सफलता

वर्ल्ड कप 2023 का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है।

पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। रासी वान डेर डुसेन और क्विंटन डी कॉक क्रीज पर हैं। क्विंटन डी कॉक की फिफ्टी हो चुकी है। उनके वनडे करियर की यह 31वीं फिफ्टी है।

कप्तान टेम्बा बावुमा 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया।