Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

IND vs SL: फैंस को आई 2011 के फाइनल की याद, कोहली और रोहित से शतक की आस

मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 2011 विश्व कप फाइनल की अमिट यादें उत्साही भारतीय फैन के दिलो दिमाग में अब तक ताजा हैं। 12 साल बाद भारत और श्रीलंका की टीमें एक बार फिर इसी मैदान पर आमने-सामने हैं। मुकाबले से पहले फैन ऐतिहासिक फाइनल में मिली जीत को याद कर रहे हैं।

बड़ी तादाद में स्टेडियम पहुंचे भारतीय फैन को विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा से शतकीय पारी की आस लगाए हैं।

भारतीय फैन श्रीलंका के साथ मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि मेन इन ब्ल्यू मैदान पर एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन दिखाएंगे और टीम टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखने में कामयाब होगी।