Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

रन-अप की शुरुआत से ही सब कुछ अजीब है, स्टीव स्मिथ ने की बुमराह की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के मुताबिक भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का अनोखा गेंदबाजी एक्शन और असाधारण कौशल उन्हें ‘पूरा पैकेज’ बनाता है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की जगह भारत की अगुआई करने वाले बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने पहले टेस्ट में आठ विकेट चटकाए। इसमें पहली पारी के पांच विकेट शामिल थे, जिससे भारत ने 295 रन से जीत दर्ज की थी।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने बताया कि बुमराह का रिलीज प्वाइंट किसी भी दूसरे गेंदबाज की तुलना में बल्लेबाजों के कम से कम एक फुट पास होता है, जिससे लेंथ चुनना मुश्किल हो जाता है। अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ, बुमराह लगातार बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।