Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण 3 महीने के लिए बाहर

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में बताया कि स्टोक्स अगले महीने हैमस्ट्रिंग की सर्जरी कराएंगे।

वे पिछले सप्ताह हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

इस 33 साल के ऑलराउंडर को पाकिस्तान में फरवरी और मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रविवार को घोषित इंग्लैंड की टीम में नहीं चुना गया था। हैमस्ट्रिंग की तकलीफ की वजह से स्टोक्स श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज और अक्टूबर में पाकिस्तान में पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे।