Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

इंग्‍लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हराया

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने अमेरिका के खिलाफ सुपर-एट राउंड के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने एक ओवर में हैट्रिक सहित चार विकेट लिए।

जॉर्डन की अगुआई में रविवार को इंग्लैंड ने अमेरिका को 18.5 ओवर में 115 रनों पर ऑलआउट कर दिया। जॉर्डन टी20  वर्ल्ड कप में हैट्रिक पूरी करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड का कोई खिलाड़ी ये उपलब्धि अपने नाम नहीं कर सका है। 

जॉर्डन ने 2.5 ओवर में मात्र 10 रन देकर चार विकेट झटके।