Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

ENG vs WI: James Anderson को संन्‍यास के तुरंत बाद मिली नई जिम्‍मेदारी

इंग्‍लैंड के पूर्व दिग्‍गज तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन (James Anderson) ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्‍ट के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लिया था। संन्‍यास के तुरंत बाद जेम्‍स एंडरसन को नई जिम्‍मेदारी मिल गई है। कैरेबियाई टीम के खिलाफ शेष दो टेस्‍ट मैचों में जेम्‍स एंडरसन बतौर गेंदबाजी मेंटर इंग्लिश टीम से जुड़े हैं।

पता हो कि, इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्‍ट गुरुवार से नॉटिंघम में शुरू होगा। 41 साल के जेम्‍स एंडरसन अपने टेस्‍ट करियर का अंत जीत के साथ किया। एंडरसन ने 188 टेस्‍ट मैचों में 704 विकेट चटकाए। वह दुनिया में सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। एंडरसन से ज्‍यादा दिवंगत शेन वॉर्न (708) और मुथैया मुरलीधरन (800) ने विकेट लिए हैं।