Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

ENG vs WI: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास

जेम्स एंडरसन (James Anderson) अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेल रहे हैं. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. यह एंडरसन के करियर का आखिरी मैच है. अब उन्होंने अपने आखिरी मुकाबले में इतिहास रचते हुए बड़ा महारिकॉर्ड बना दिया है. एंडरसन ने जो रिकॉर्ड बनाया, उनसे पहले वैसा किसी तेज़ गेंदबाज़ ने नहीं किया. 

दरअसल जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 40,000 से ज़्यादा गेंद फेंकने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइडीज़ के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी टेस्ट में 40,000 गेंदें फेंकने का आंकड़ा पार किया. अगर तेज़ गेंदबाज़ों की बात करें तो एंडरसन के बाद इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट में सबसे ज़्यादा गेंदें फेंकने वाले पेसर हैं. ब्रॉड ने अपने टेस्ट करियर में 33,698 फेंकी.