Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Duleep Trophy: मयंक अग्रवाल के कप्तान बनते ही इंडिया-ए की बदली किस्मत

इंडिया-ए ने इंडिया-सी को हराकर दलीप ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। इंडिया-ए ने इंडिया-सी को जीत के लिए 350 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंडिया-सी आखिरी दिन 217 रन बनाकर सिमट गई। साई सुदर्शन ने इंडिया-सी के लिए उम्दा शतकीय पारी खेली। कुल 16 विकेट लेने वाले अंशुल कंबोज को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। 

पहले राउंड में शुभमन गिल के हाथों में इंडिया-ए की कप्तानी थी। इस राउंड में टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी थी। बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़ने के बाद शुभमन गिल की जगह मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाया गया। इसके बाद टीम की किस्मत बदल गई।