Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

IND vs WI: चौथे दिन का खेल खत्म, जीत से महज 58 रन दूर टीम इंडिया

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम जीत से 58 रन दूर रह गई। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (8) का विकेट जल्दी खो दिया, लेकिन केएल राहुल (25) और साई सुदर्शन (30) रन बनाकर नॉट आउट लौटे।

इससे पहले, वेस्टइंडीज़ ने जस्टिन ग्रीव्स (नाबाद 50) और जेडन सील्स (32) के बीच आखिरी विकेट के लिए 79 रनों की ज़बरदस्त साझेदारी कर भारत को चौथे दिन जीतने नहीं दिया। तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने सील्स को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी को खत्म किया।

दो टेस्ट मैच की इस सीरीज में भारत पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है।