Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

मोहम्मद सिराज की तारीफ में उतरे सचिन तेंदुलकर, बोले- मैंने जो सबसे बड़ा बदलाव देखा है, वह है...

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के लिए सचिन तेंदुलकर ने उनकी तारीफ़ की है। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर सिराज की तारीफ करते हुए लिखा, “सिराज में मैंने जो सबसे बड़ा बदलाव देखा है, वह है गेंद को सही जगह पर पहुंचाने में उनकी सटीकता और निरंतरता। उनकी मेहनत का इनाम उन्हें छह विकेट के रूप में मिला। आकाश दीप ने भी उनका बहुत अच्छा साथ दिया। शाबाश!”

सचिन ने आगे लिखा, “ब्रुक और स्मिथ के बीच खास साझेदारी, जिन्होंने दबाव में रहते हुए भी बेहतरीन तरीके से जवाबी हमला किया और इंग्लैंड को भारत के स्कोर के बहुत करीब ला दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी।”

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते हुए यह दिखा दिया की बुमराह के बिना भी टीम इंडिया उतनी ही मज़बूत है जितनी पहले थी। सिराज के 70 रन देकर छह विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।