Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

शतरंज ग्रैंडमास्टर वैशाली, इस दिग्गज खिलाड़ी से हैं प्रेरित

भारत के दो शतरंज ग्रैंडमास्टर जो आपस में भाई-बहन भी हैं, उनके बीच की दोस्ती एक-दूसरे के लिए काफी अहम है, क्योंकि आर. वैशाली ने कहा कि वे अपने भाई आर. प्रज्ञानानंद से खेल में बहुत कुछ सीखती हैं।

बुधवार को नई दिल्ली में एआईसीएफ की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह के मौके पर उन्होंने कहा, "मैं कई खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने की कोशिश करती हूं, उनमें से एक मेरा अपना भाई प्राग है, वे मेरे लिए बड़ा सपोर्ट रहा है।हर दिन उनसे कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।"

भारत ने इतिहास रचते हुए पुरुष और महिला टीमों ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में अंतिम दौर में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अपना पहला गोल्ड मेडल जीता। 11वें और अंतिम दौर के मैच में डी. गुकेश, अर्जुन एरिगैसी और आर. प्रज्ञानानंद के अपने-अपने मैच जीतने के बाद पुरुष टीम ने स्लोवेनिया को हराया।

महिला टीम ने अजरबैजान को 3.5-0.5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय पुरुषों ने इससे पहले टूर्नामेंट में 2014 और 2022 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। भारतीय महिलाओं ने चेन्नई में 2022 एडीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।