Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

एशिया कप जीतकर घर लौटे कप्तान सूर्य कुमार यादव, हुआ जोरदार स्वागत

Maharashtra: एशिया कप में पाकिस्तान पर शानदार जीत दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव का उनके देवनार स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया।

पूर्व सांसद राहुल रमेश शेवाले ने समाज के सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्हें शॉल, माला और तिरंगा भेंटकर सम्मानित किया। पारंपरिक आरती की गई, जिसके बाद सूर्यकुमार ने शेवाले के आवास पर देवी दुर्गा का आशीर्वाद लिया और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

सूर्य कुमार ने कहा, "घर वापस आकर अच्छा लग रहा है। हमने अच्छा क्रिकेट खेला और टूर्नामेंट जीता। यह एक शानदार अनुभव था। सरकार और बीसीसीआई ने हमें खेलने का मौका दिया और हमने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रार्थना करने से हमेशा शक्ति मिलती है।"