Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

CSK ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, RCB को 6 विकेट से हराया

RCB vs CSK: आईपीएल का 17वां सीजन शुक्रवार से शुरू हो गया।सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से हराकर अपने विजयी अभियान की शुरुआत की। सीएसके के मुस्तफिजुर रहमान ने चार विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया और मैन ऑफ द मैच बने। 

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली सीएमके ने आठ गेंद रहते हुए छह विकेट से यह मैच जीत लिया।

कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और आईपीएल में पदार्पण कर रहे रचिन रवींद्र ने पहली गेंद से ही आरसीबी के गेंदबाजों का सामना किया और सीएसके को शानदार शुरुआत दी। इन दोनों के आउट होने के बाद, पिछले साल के हीरो रहे अजिंक्य रहाणे और की. वी. डेरिल मिशेल ने अपनी ताकत की झलक दिखाई। वहीं रवींद्र जड़ेजा और शिवम दुबे ने अपने बल्लेबाजी कौशल से मैच को खत्म किया।  

सीएसके की जीत से येलो आर्मी उत्साहित और बहुत खुश नजर आई। फैंस ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर के कटर और बाउंसर की तारीफ की। दूसरी तरफ आरसीबी के फैंस टीम की हार से निराश थे। उन्हें विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।