Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

बुमराह खेलेंगे सिर्फ 3 टेस्ट, कप्तानी से भी किया इनकार

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस सीरीज में वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए वे सिर्फ 3 टेस्ट खेलने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहला टेस्ट वे जरूर खेलेंगे, बाकी मैचों का फ़ैसला उनकी फिटनेस और वर्कलोड के अनुसार होगा। अगर जरूरत पड़ी तो वह एक और टेस्ट खेल सकते हैं।

बुमराह ने यह भी बताया कि बीसीसीआई ने उन्हें कप्तानी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने पीठ की समस्या और ज़्यादा काम के कारण इंकार कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों और सर्जनों की सलाह से ही यह निर्णय लिया। रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। बुमराह का फोकस अब पूरी तरह से फिटनेस और बेहतर प्रदर्शन पर है।