Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

CT से पहले टीम इंडिया को झटका, पारिवारिक इमरजेंसी के कारण घर लौटे मोर्नी मोर्कल

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल पारिवारिक इमरजेंसी के कारण दक्षिण अफ्रीका अपने घर रवाना हो गए। मोर्कल को पिछले साल सितंबर में भारत का गेंदबाजी कोच बनाया गया था। वे शनिवार को भारतीय टीम के साथ दुबई पहुंचे और बुधवार से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुरूआती अभ्यास सत्र में भी मौजूद थे। वे सोमवार को दूसरे अभ्यास सत्र में भारतीय टीम के साथ नहीं थे। 

भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलना है। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर है जिससे तेज गेंदबाजी आक्रमण का दारोमदार मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पर है जबकि हार्दिक पांड्या चौथा विकल्प हैं।