Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते BCCI का बड़ा फैसला, IPL हुआ रद्द !

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। लगातार दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से 8 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल का मैच भी बीच में ही रोका गया था। लेकिन बीसीआई ने एक बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि उन्होंने आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया है। वहीं दिल्ली और पंजाब की टीमों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया है। 

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान ने नापाक करतूत बीती रात की। तो वहीं पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उनको सफल नहीं होने दिया। ऐसे में आईपीएल पर संकट बना हुआ था कि ये आगे होगा या नहीं लेकिन अब बड़ी खबर आ गई है कि ये पूरी तरह से रद्द हो गया है। अब जब देश में युद्ध चल रहा है तो क्रिकेट कैसे चल सकता है। 

बता दें कि बीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट चल रहा है। उन्होंने लीग के निलंबन की पुष्टि की  है। लीग का समापन 25 मई को कोलकाता में होना था।