Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

BCCI ने टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर को हटाया, सहयोगी स्टाफ में बदलाव की तैयारी

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर को आठ महीने के कार्यकाल के बाद ही बर्खास्त कर दिया गया है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सहयोगी स्टाफ के एक हाई-प्रोफाइल सदस्य के साथ मतभेद है। हालांकि, उन्हें पद से हटाने की वजह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई की तरफ से अभिषेक नायर को पहले ही पद से हटाए जाने की जानकारी दे दी गई थी। टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई भी तीन साल से ज्यादा वक्त तक टीम से जुड़े रहने के बाद अपना-अपना पद छोड़ने वाले हैं।

बीसीसीआई की नई एसओपी यानी मानक संचालन प्रक्रिया में सहयोगी स्टाफ का कार्यकाल तीन साल तक सीमित कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जब नायर को टीम इंडिया का सहायक कोच बनाया गया था तब वे मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद नहीं थे।

उन्हें कोच गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच ब्रिज का काम करने के लिए नियुक्त किया गया था। वे रोहित के करीबी दोस्त भी हैं। नायर और दिलीप भारतीय कप्तान के "सबसे भरोसेमंद सहयोगी" रहे हैं। हालांकि ये पता नहीं है कि रोहित को इन फैसलों के बारे में बीसीसीआई के अधिकारियों ने जानकारी दी थी या नहीं।