Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

अश्मिता, मालविका जापान ओपन बैडमिंटन से बाहर

भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ मंगलवार को जापान ओपन के वूमेन सिंगल मुकाबले के पहले राउंड में हारकर बाहर हो गईं। अश्मिता को चीनी ताइपे की टॉप वरीयता खिलाड़ी ताई त्ज़ु यिंग से 16-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं मालविका को यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा ने 21-23, 19-21 से हराया। एक और भारतीय खिलाड़ी आकर्षि कश्यप बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट के अपने पहले राउंड में कोरिया की किम गा यून से भिड़ेंगी।

मिक्स डबल में सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ की भारतीय जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के रेहान नौफल कुशारजंतो और लिसा आयु कुसुमावती की जोड़ी के खिलाफ करेगी। हाल ही में पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाला कोई भी भारतीय शटलर इस इवेंट में नहीं खेल रहा है।