Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर ओपन खिताब जीता

भारत की उभरती हुई स्क्वाश स्टार अनाहत सिंह ने यहां मिस्र की मलिका अल काराक्सी को हराकर ब्रिटिश जूनियर ओपन अंडर-17 खिताब जीता। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की 16 साल की अनाहत ने पिछड़ने के बाद वाापसी करते हुए मलिका को 4-11, 11-9, 6-11, 11-5, 11-3 से हराया।

अनाहत पूर्व में टूर्नामेंट का अंडर-11 और अंडर-15 वर्ग का खिताब भी जीत चुकी हैं। उन्हें पिछले साल अंडर-17 फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की अनाहत 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बनी थी।

अनाहत एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता भी हैं। वह पीएसए विश्व रैंकिंग में फिलहाल 82वें स्थान पर हैं।